जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

Aashish ChawlaलेखकAashish Chawla⏱ 3 मिनट पढ़ें👁 3,221 बार देखा गया
जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

 

 

 

7th March 2020

इस सप्ताह के अंत में हम ने सिलवासा जाने का फैसला किया था और हम अँधेरी, मुंबई  से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से गाड़ी लेकर सिलवासा की ओर निकल पड़े, लगभग २ घंटे की ड्राइव के बाद हम लोग भिलाड़ चेक पोस्ट पर पहुँचे , कुछ दूर आगे हाईवे पर गाड़ी चलाते हुए हमे अपने बाईं ओर भिलाड स्टेशन से ठीक पहले  एक सुंदर मंदिर, सुनहरी धूप में चमकते हुए दिखाई दिया ।

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
एक सुंदर मंदिर, सुनहरी धूप में चमकते हुए दिखाई दिया ।

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
सामने की ओर से मंदिर का नज़ारा

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
सामने की ओर से मंदिर का नज़ारा

 

यदि आप वापी या अहमदाबाद के लिए राजमार्ग पर ड्राइव कर रहे हो ,ऐसा संभव नहीं है, कि आपका ध्यान इस मंदिर कि तरफ न जाए।

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
अलग अलग जानवरों की मूर्तियां

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
कुछ और मूर्तियां

 

स्वाभाविक रूप से हम यह जानने के लिए उत्सुक थे कि यह मंदिर कौन  से भगवान का है। इसलिए हम मंदिर परिसर के भीतर गए और चारों ओर देखने लगे।

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
एक विशाल मंदिर

 

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
कुछ और नक्काशी

 

 

पूछताछ  करने पर पता चला कि यह एक  जैन मंदिर है, जिसमें महावीर और अन्य संतों की कई मूर्तियाँ हैं। जैसा मुझे बताया गया था कि इन मूर्तियों की फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है, इसलिए मैंने महावीर और अन्य संतों की  तस्वीरें  लेने से परहेज किया। 

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
एक और सुंदर मूर्ति

 

मंदिर देखने में बहुत ही भव्य और विशाल लग रहा था। मंदिर की बाहरी दीवारों पर  बारीक़ नक्काशी की गयी है। मैंने नक्काशी और मंदिर के अन्य वास्तुशिल्प पहलुओं की तस्वीरें लीं।

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
मंदिर के भीतर सुंदर नक्काशी

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
मंदिर के खंभों पर सुंदर नक्काशी

 

मंदिर विशाल है, मंदिर में बहुत  कम लोग थे। वास्तव में कम भीड़ एक वरदान थी, क्योंकि मंदिर अधिक शांत और सात्विक दिखाई पड़ता हैं ।

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

 

मंदिर के पीछे एक धर्मशाला है जिसमे जैन लोग आकर रुकते है. मंदिर में एक कैंटीन भी है जहाँ भोजन की व्यवस्था है। 

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात
मंदिर के खंभों पर सुंदर नक्काशी

 

मैं यह ब्लॉग एक फोटो ब्लॉग के रूप में लिख रहा  हूँ  क्यों कि यह  मंदिर के साथ कुछ भी प्राचीन इतिहास  जुड़ा नहीं है, जिसके बारे में, मैं आप लोगो को कोई विस्तृत जानकारी  दे पाता।

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

 

 

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

 

 

कैसे पहुँचा जाये:

रेल मार्ग:अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो आपको भिलाड़ स्टेशन पर उतरना होगा। स्टेशन से पूर्व की ओर या उस तरफ से निकल जाएं जिस पर पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग है। स्टेशन से मंदिर लगभग 5 -10 मिनट की पैदल दूरी पर है।

सड़क मार्ग: यह भिलाड़ चेक पोस्ट के पास है। अगर आप मुंबई से जा रहे हैं तो भिलाड़ चेक पोस्ट पहले आएगा और अगर अहमदाबाद की तरफ से आ रहे हैं तो चेक पोस्ट से पहले।

ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद और लाइक करें, कमेंट करें और अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया तो हमारी साइट से जुड़ें।

जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

यह कहानी शेयर करें
Aashish Chawla

Written by

Aashish Chawla

Hi, I am Aashish Chawla — The Weekend Wanderer. Weekend wandering is my passion: I love connecting with new places and meeting new people. Through my blogs I will introduce you to lesser-explored places that may be very near you, yet undiscovered. Come, let's wander into the wilderness of nature!

Other than travelling, I love writing poems.

अभी कोई टिप्पणी नहीं — बातचीत शुरू करें।

और पढ़ें

आपको ये भी पसंद आ सकते हैं

श्री भैरवनाथ मंदिर | सतारा की सड़क यात्रा

श्री भैरवनाथ मंदिर | सतारा की सड़क यात्रा

मेरे पिछले ब्लॉग में, अगर आपको याद हो कि हमने सातारा के पास लिम्ब ग्राम के बारामोतीची विहिर का दौरा किया था, एक बार जब हम इस…

8 मिनट पढ़ें4,887 बार देखा गया
कोल्हापुर यात्रा | महालक्ष्मी मंदिर | Day 1 (Part2)

▶ Vlog

कोल्हापुर यात्रा | महालक्ष्मी मंदिर | Day 1 (Part2)

मेरे पिछले ब्लॉग में आपने पढ़ा कि कैसे हम मुंबई से कोल्हापुर पहुंचे और बाद में हम कैसे बस से गगनगढ़ किले और गगनगिरी महाराज आश्रम…

11 मिनट पढ़ें1,394 बार देखा गया
कोल्हापुर यात्रा | गगनगढ़ किला | DAY-1 ( PART 1)

कोल्हापुर यात्रा | गगनगढ़ किला | DAY-1 ( PART 1)

कोल्हापुर की मेरी यात्रा एक आकस्मिक यात्रा थी। मैं काफी लंबे समय से घर पर था और इसी कारण से मन, जल बिन मछली की की तरह तड़प रहा था…

17 मिनट पढ़ें1,542 बार देखा गया
सिक्किम-सीरीज | गुरुडोंगमार झील | Day- 4

सिक्किम-सीरीज | गुरुडोंगमार झील | Day- 4

हम लोग जब कल लाचेन पहुंचे तो हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। (यदि आप युमथांग घाटी की हमारी यात्रा का वृतान्त पढ़ना मिस कर गए हो…

17 मिनट पढ़ें2,968 बार देखा गया