जैन मंदिर भिलाड़, गुजरात

Aashish ChawlaWritten byAashish Chawla⏱ 1 min read👁 3,220 views

Translation is being prepared — showing the original for now.

01-IMG_1824

 

 

 

7th March 2020

इस सप्ताह के अंत में हम ने सिलवासा जाने का फैसला किया था और हम अँधेरी, मुंबई  से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे से गाड़ी लेकर सिलवासा की ओर निकल पड़े, लगभग २ घंटे की ड्राइव के बाद हम लोग भिलाड़ चेक पोस्ट पर पहुँचे , कुछ दूर आगे हाईवे पर गाड़ी चलाते हुए हमे अपने बाईं ओर भिलाड स्टेशन से ठीक पहले  एक सुंदर मंदिर, सुनहरी धूप में चमकते हुए दिखाई दिया ।

एक सुंदर मंदिर, सुनहरी धूप में चमकते हुए दिखाई दिया ।

 

सामने की ओर से मंदिर का नज़ारा

 

सामने की ओर से मंदिर का नज़ारा

 

यदि आप वापी या अहमदाबाद के लिए राजमार्ग पर ड्राइव कर रहे हो ,ऐसा संभव नहीं है, कि आपका ध्यान इस मंदिर कि तरफ न जाए।

 

अलग अलग जानवरों की मूर्तियां

 

 

कुछ और मूर्तियां

 

स्वाभाविक रूप से हम यह जानने के लिए उत्सुक थे कि यह मंदिर कौन  से भगवान का है। इसलिए हम मंदिर परिसर के भीतर गए और चारों ओर देखने लगे।

 

एक विशाल मंदिर

 

 

 

कुछ और नक्काशी

 

 

पूछताछ  करने पर पता चला कि यह एक  जैन मंदिर है, जिसमें महावीर और अन्य संतों की कई मूर्तियाँ हैं। जैसा मुझे बताया गया था कि इन मूर्तियों की फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है, इसलिए मैंने महावीर और अन्य संतों की  तस्वीरें  लेने से परहेज किया। 

 

 

एक और सुंदर मूर्ति

 

मंदिर देखने में बहुत ही भव्य और विशाल लग रहा था। मंदिर की बाहरी दीवारों पर  बारीक़ नक्काशी की गयी है। मैंने नक्काशी और मंदिर के अन्य वास्तुशिल्प पहलुओं की तस्वीरें लीं।

 

मंदिर के भीतर सुंदर नक्काशी

 

मंदिर के खंभों पर सुंदर नक्काशी

 

मंदिर विशाल है, मंदिर में बहुत  कम लोग थे। वास्तव में कम भीड़ एक वरदान थी, क्योंकि मंदिर अधिक शांत और सात्विक दिखाई पड़ता हैं ।

 

 

मंदिर के पीछे एक धर्मशाला है जिसमे जैन लोग आकर रुकते है. मंदिर में एक कैंटीन भी है जहाँ भोजन की व्यवस्था है। 

 

 

मंदिर के खंभों पर सुंदर नक्काशी

 

मैं यह ब्लॉग एक फोटो ब्लॉग के रूप में लिख रहा  हूँ  क्यों कि यह  मंदिर के साथ कुछ भी प्राचीन इतिहास  जुड़ा नहीं है, जिसके बारे में, मैं आप लोगो को कोई विस्तृत जानकारी  दे पाता।

 

 

 

 

 

 

 

 

कैसे पहुँचा जाये:

रेल मार्ग:अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो आपको भिलाड़ स्टेशन पर उतरना होगा। स्टेशन से पूर्व की ओर या उस तरफ से निकल जाएं जिस पर पश्चिमी एक्सप्रेस राजमार्ग है। स्टेशन से मंदिर लगभग 5 -10 मिनट की पैदल दूरी पर है।

सड़क मार्ग: यह भिलाड़ चेक पोस्ट के पास है। अगर आप मुंबई से जा रहे हैं तो भिलाड़ चेक पोस्ट पहले आएगा और अगर अहमदाबाद की तरफ से आ रहे हैं तो चेक पोस्ट से पहले।

ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद और लाइक करें, कमेंट करें और अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया तो हमारी साइट से जुड़ें।

Share this story
Aashish Chawla

Written by

Aashish Chawla

Hi I am Aashish Chawla- The Weekend Wanderer. Weekend Wandering is my passion, I love to connect to new places and meeting new people and through my blogs I will introduce you to some of the lesser explored places, which may be very near you yet undiscovered...come lets wander into the wilderness of nature. Other than travelling I love writing poems.

No comments yet — start the conversation.